ब्रिटिश इतिहास का सबसे बड़ा दुष्कर्मी, 136 दुष्कर्म समेत 159 यौन अपराध, उम्रकैद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक 36 वर्षीय युवक रेनहार्ड सिनागा को 136 दुष्कर्म समेत 159 यौन शोषण मामलों के लिए मैनचेस्टर की क्राउन प्रोसेक्यूशन सर्विस ने उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा- दोषी ब्रिटिश इतिहास का सबसे खतरनाक दुष्कर्मी है। उसे कभी जेल से रिहा नहीं किया जा सकता, कम से कम उसे 50 साल जेल में रखा जाए। दोषी ने 48 पुरुषों को नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण किया और कुल 190 लोगों का यौन शोषण किया।
