नुसरत जहां रफी हत्याकांड: 16 लोगों को मौत की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
अप्रैल 2019 में बांग्लादेश में एक लड़की को जिंदा जला दिया गया था। इस मामले में अब बांग्लादेश की फेनी कोर्ट ने 16 लोगों को मौत की सजा सुनाई। जिन्होंने 18 वर्षीय नुसरत जहां रफी को केरोसीन में भिगोकर जिंदा जला दिया था। नुसरत ने मदरसे के हेड मास्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत वापस ना लेने के चलते उसे जिंदा जला दिया गया था।
