बलूचिस्तान के विद्रोही गुट के हमले में मारे गए 16 पाकिस्तानी सैनिक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया बलूचिस्तान में स्थानीय विद्रोही गुट के हमले में 16 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। बलूचिस्तान फ्रीडम फाइटर्स ने पाकिस्तानी पोस्ट और सैनिकों के 2 ट्रकों को निशाना बनाया था। विद्रोहियों ने सैनिकों के हथियार और गोला बारूद भी लूटे। कहा जा रहा है कि इस घटना के बाद पाकिस्तानी सेना ने करीब 100 लोगों को अगवा किया है। बता दें बलूचिस्तान के विद्रोही गुट पाकिस्तान से आजादी मांग रहे हैं।
