NIA की कार्यवाही में तमिलनाडु से 16 आतंकी गिरफ्तार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने एक बार फिर भारत के खिलाफ नापाक साजिश रचने वाले की कोशिशों को नाकाम किया है। एनआईए ने शनिवार को अंसारुल्ला मामले में सैयद मोहम्मद बुखारी के चेन्नई स्थित आवास और दफ्तर में छापेमारी की। एनआईए ने इसके साथ ही हसन अली युनुसमरिकर और हरीश मोहम्मद के तमिलनाडु के नागापट्टिनम स्थित घर पर भी छापेमारी की थी। ये सभी प्रतिबंधित संगठन सिमी के प्रति झुकाव रखते थे।
