दुमका में पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने महिला से किया गैंगरेप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
झारखंड के दुमका में मंगलवार रात एक 5 बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक बाजार से लौट रहे दंपत्ति पर अचानक कुछ बदमाशों ने हमला किया। महिला के पति को बंधक बनाया और महिला के साथ घिनौनी घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी सहित 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।