अफगान सेना की बड़ी कार्रवाई, तालिबान के 18 आतंकियों को किया ढेर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इन दिनों अफगानिस्तान में आतंकियों का सफाया करने वाले अभियान के तहत सेना ने तखर प्रांत में कम से कम 18 तालिबानी आतंकियों को ढेर कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, इस अभियान को सैन्य विमानों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है, जो पिछले 2 दिनों में अशांत दरकद जिले में चलाया जा रहा था. अफगानी सेना के हमले में 18 तालिबानी लड़ाके मारे गए और 11 घायल हुए हैं.
