मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में यौन उत्पीड़न का मामला: ब्रजेश समेत 19 लोग दोषी साबित, 1 बरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम केस में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 19 लोगों को दोषी ठहराया। सभी को शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियों के यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया गया। कोर्ट ने एक आरोपी को बरी किया। मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत 19 लोगों को कोर्ट ने अपने 1,045 पन्नों के आदेश में दोषी ठहराया। मामला बिहार के शेल्टर होम में नाबालिग बच्चियों और युवतियों से दुष्कर्म का है।
