अलवर में 19 साल के युवक को बलात्कार के जुर्म में मिली फांसी की सजा
Shortpedia
Content Team
राजस्थान के अलवर में कोर्ट ने पूरे देश में एक मिसाल पेश करते हुए बलात्कार के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गयी है. इस अपराधी ने 7 महीने की मासूम बच्ची से रेप किया था. जिसके बाद इसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था. आज मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये फैसला सुनाया. पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने 12 वर्ष तक की बच्चियों से बलात्कार करने पर फांसी की सजा का ऐलान किया था. और 12 साल से बड़ी उम्र की बच्चियों का मामला POCSO एक्ट में दर्ज करने को कहा था.