अवैध तरीके से भारत में घुसने वाले 2 चीनी नागरिक बिहार से गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bharat times
देश में अवैध तरीके से घुसने वाले 2 चीनी नागरिक बिहार में गिरफ्तार किए गए। वो 15 दिनों तक नोएडा में भी रहे थे। इस दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी। उनसे नेपाली पासपोर्ट, 3 एटीएम कार्ड, सिगरेट व अन्य सामान बरामद हुए। उनकी पहचान 30 वर्षीय लू लैंग और 32 साल के यू हेलेंग के रूप में हुई। बता दें साईकिल पर सवार होकर वे नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारतीय सीमा में घुसे।