कश्मीर में आतंकवादी हमले में CRPF के 2 जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते कुछ दिनों के अंदर फिर से आतंकियों ने अपने नापाक इरादे जाहिर किए। आज सुबह एक आतंकी समूह ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला के क्रेरी इलाके में सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला किया। अचानक हुए इस हमले में एक पुलिस अधिकारी शहीद हुआ, जबकि सीआरपीएफ के 2 जवान भी शहीद हो गए। इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
