3 घुसपैठियों से मुठभेड़ जारी; 2 जवान शहीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सेना के 2 जवान शहीद हुए।3 आतंकी पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करके भारत सीमा में घुसे हैं। आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग की थी। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रखा है। मुठभेड़ अभी-भी जारी है। किसी भी आतंकी के मारे जाने की खबर नहीं है।
