इंफाल से गायब मैतेई किशोरों के अपहरण में शामिल 2 कुकी उग्रवादी गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच इंफाल पश्चिम जिले से गायब मैतेई समुदाय के 2 किशोरों के अपहरण के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय लुनखोसी चोंगलोई और 28 वर्षीय सतगोहगिन हंगसिंह के रूप में हुई है। दोनों उग्रवादी संगठन कुकी रिवोल्यूशनरी आर्मी (U) से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अपहरण के मामले में गहन जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है।