अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता के कुछ देर बाद ही तालिबान द्वारा किये गए हमले में 20 अफगानी सैनिकों की गई जान
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मंगलवार को ट्रम्प और तालिबान नेता बरदार के बीच शांति को लेकर फोन पर बातचीत हुई थी। लेकिन इस बातचीत के कुछ घंटे बाद ही आतंकी संगठन तालिबान ने एक अफगान बेस-कैंप पर हमला कर दिया जिसमें 20 अफगान सैनिकों की मौत हो गई। जिसके बाद अमेरिका ने तालिबान के हमले का जवाब एयर स्ट्राइक से दिया। अफगानिस्तान में शांति बहाली के लिए ओस्लो में 10 मार्च से बैठक भी होनी है।
