चीन में 118 बच्चों को गोद लेने वाली ‘लव मदर’ को अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: facebook
चीन में 118 बच्चों को गोद लेने वाली 54 साल की एक महिला को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। महिला का नाम ली यानशिया है जो चीन में ‘लव मदर’ के नाम से चर्चित है। यानशिया को धोखाधड़ी के आरोप में ये सजा सुनाई गई है। सुनवाई के दौरान ली ने अपने ऊपर लगे धोखाधड़ी, जालसाजी और समाज को नुकसान पहुंचाने समेत आर्थिक गड़बड़ियों में शामिल रहने के जुर्म को कबूल कर लिया था।
