2002 गोधरा कांड के 14 दोषियों को सशर्त जमानत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के 2002 गोधरा कांड के 14 दोषियों को सशर्त जमानत दी। सभी दोषी आजीवन कारावास की सजा भोग रहे हैं। हालांकि कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि इनमे से कोई भी गुजरात की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता है। जब तक उन लोगों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट आखिरी फैसला ना कर लें, तब तक ये दोषी इंदौर और जबलपुर में ही रहेंगे।
