3 मार्च सुबह 6 बजे दी जाएगी निर्भया के चारों दोषियों को फांसी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निर्भया के दोषियों के लिए फांसी दिए जाने का नया डेथ वारंट जारी हुआ। जिसके तहत अब चारों दोषियों को 3 मार्च सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी। आज करीब एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने ये फरमान सुनाया। गौरतलब है कि तीनों दोषियों के विकल्प खत्म हो चुके हैं। जबकि एक दोषी पवन की दया याचिका और क्यूरेटिव पिटिशन का विकल्प अभी बाकी है।
