CBI अदालत ने व्यापमं घोटाले को लेकर सुनाया फैसला, सभी 31 आरोपी दोषी करार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: aajtak
गुरुवार को मप्र के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में CBI की विशेष अदालत ने सभी 31 आरोपियों को दोषी करार करते हुए सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया है. CBI की विशेष अदालत इस मामले में सजा का ऐलान 25 नवंबर को करेगी. बता दें कि इस मामले में गवाही 2014 से शुरू हो गई थी और CBI की ओर से 31 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी. अभी तक सभी आरोपी जमानत पर थे.
