देवरिया शेल्टर होम में हो रहा था बेसहाराओं का यौन शोषण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: zee news
बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस जैसी घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया में भी घटी है। जहां शेल्टर होम से भागी एक पीड़िता के जिस्मफरोशी कराने की शिकायत पर संचालिका समेत 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं। जहां से 24 लड़कियां मुक्त कराई गईं है, जबकि 18 लड़कियां अभी भी लापता है। फिलहाल उस शेल्टर होम को सील कर दिया गया है। वहीं सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिला अधिकारियों को शेल्टर होम व महिला संरक्षण गृह का निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।
