तालिबानी आतंकियों के हमले में 25 अफगान सुरक्षाकर्मियों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में करीब 25 अफगान सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई। हमले के बाद सुरक्षाबलों और तालिबानी में मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों पर हमला तब हुआ, जब कतर में कट्टरपंथी समूह और सरकार के बीच देश में शांति वार्ता को लेकर बातचीत जारी है। हालांकि, अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि इस मुठभेड़ में कितने आतंकी मारे गए हैं।
