अफगानिस्तान से भारत पहुंच सकते हैं 25 भारतीय आईएस समर्थक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
25 भारतीय आईएस समर्थकों के अफगानिस्तान से भारत पहुंचने का अंदेशा है। पिछले महीने अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने विभिन्न जेलों को तोड़ दिया था। इसके बाद इन भारतीयों के देश में आने की बात कही जा रही है। इन्हें भारत के लिए एक बड़ा खतरा माना जाता है। अलर्ट जारी किया गया। बता दें ये सभी 25 भारतीय राष्ट्रीय जांच एजेंसी के वांछितों की सूची में हैं।
