भारतीय मूल के एक ब्रिटिश डॉक्टर के खिलाफ 25 महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटेन में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां मनीष शाह नाम के एक भारतीय मूल के डॉक्टर के खिलाफ 25 महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि वह महिलाओं को डराने और उनका उत्पीड़न करने के लिए अभिनेत्रियों से जुड़ी खबरों का सहारा लेता था और बिना किसी बीमारी और मेडिकल जरूरत के उनका ब्रेस्ट और वजाइनल चेकअप करता था।
