पार्ट टाइम जॉब करके लौट रहे भारतीय छात्र की कैलिफोर्निया में हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Facebook
सैन बर्नारडिनो की कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के 25 वर्षीय भारतीय छात्र अभिषेक सुदेश की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या की। कंप्यूटर साइंस पढ़ रहे अभिषेक एक मोटल में पार्ट टाइम नौकरी करते थे। काम से लौटते वक्त छात्र पर हमला हुआ। अभिषेक के पिता सुदेश चंद एक योग गुरू हैं और मैसूर में योग सेंटर ट्रस्ट चलाते हैं। परिवार को भारतीय दूतावास से आधिकारिक रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
