छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से पांच के सिर पर एक लाख रुपये का नकद इनाम था। पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों ने रविवार को बरसूर पुलिस स्टेशन में पुलिस व सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने सरेंडर किया। इनमें छह महिला नक्सली भी शामिल हैं। ये सभी पुलिस टीम पर हमला करने, आईईडी धमाका करने और माओवादी पोस्टर व बैनर लगाने की घटनाओं में शामिल थे।
