मिशिगन में स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी, 3 मौत, 5 घायल, हमलावर ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: WZZM13
अमेरिका के मिशिगन में स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी हुई। जिसमें 5 लोग घायल हुए। हमलावर अकेला था और फिलहाल मारा गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की थी। 3 लोगों की मौत हुई। गोलीबारी दो जगह हुई थी। इनमें से एक एकेडमिक बिल्डिंग, जिसे बर्के हॉल और एथलेटिक फैसिलिटी सेंटर पर हुई है। गोलीबारी में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
