जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ANI
जम्मू कश्मीर में सेना को परेशान करने में आतंकी कोई कसर नही छोड़ रहे. गुरुवार सुबह से ही आतंकियों और सेना के बीच त्राल में मुठभेड़ जारी थी. जिसमे सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है. हालांकि इस कार्यवाही में सेना के 4 जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए है. अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है. सेना को अंदेशा है कि अभी भी आतंकी छिपे हुए है. इसी बीच आतंकियों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने सेना पर पथराव भी किया