शरणार्थी बच्चे की मौत के मामले में 3 लोगों को मिली 125 साल की सजा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
तुर्की की एक अदालत ने 3 साल के सीरियाई शरणार्थी बच्चे की मौत के दोषियों को मानव तस्करी के आरोप में 125 साल कैद की सजा सुनाई। तुर्की सेना ने तीनों को इसी सप्ताह गिरफ्तार किया था। सितंबर 2015 में तुर्की के बोडरम समुद्र तट पर 3 साल के एलन कुर्दी का शव मिला था। एलन का परिवार सीरिया गृहयुद्ध के दौरान दूसरे देश में शरण के लिए निकला था।