जेल में बंद 3 कैदियों की हुई मौत, जेल प्रशासन पर सवालिया निशान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बरेली सेंट्रल जेल और जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन कैदियों की बीमारी के चलते अचानक मौत हो जाने से हड़कंप मचा। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। वहीं दूसरी ओर बरेली जेल प्रशासन के मुताबिक, तीनों कैदी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज भी काफी दिनों से चल रहा था। कैदियों पर हत्या के मामले दर्ज थे।