बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास 3 रॉकेट दागे गए, कोई हताहत नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईरान-अमेरिका विवाद के बीच बगदाद में फिर Rocket Attack हुआ। हाई-सिक्योरिटी ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास के पास 3 रॉकेट दागे गए। हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। फिलहाल किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। कत्यूषा रॉकेट बगदाद के बाहर जफरनियाह जिले से लॉन्च किए गए थे। हमला होते ही पूरे क्षेत्र में अलार्म बजा तो लोगों को आनन-फानन में वहां से निकाल लिया गया।
