अनंतनाग में 3 आतंकी ढेर, मंगलवार रात से जारी थी मुठभेड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार देर रात से जारी मुठभेड़ 3 आतंकियों के खात्मे के साथ खत्म हुई। हालिया अनंतनाग और आसपास के जिलों में आतंकियों की गतिविधियां बढ़ी हैं। खुफिया एजेंसियों ने बीते दिनों आतंकी हमले का अलर्ट भी जारी किया था। इसी कड़ी में जब अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकी ढेर हुए।
