पुलवामा में सुरक्षाबलों के ज्वाइंट ऑपरेशन में घिरे 3 आतंकी, दोनों ओर से गोलीबारी जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा के डंगरपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। संयुक्त सुरक्षाबल दल ऑपरेशन को अंजाम देने में जुटे हैं। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों ने खुद को घिरा देखा तो सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने के लिए कहा। बावजूद इसके आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना जारी रखा।
