गैंग रेप के मामले में 30 साल की सजा काट रहे व्यक्ति को कोर्ट ने किया रिहा
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली हाई कोर्ट ने सामूहिक बलात्कार के जुर्म में 30 साल कारावास की सजा भुगत रहे व्यक्ति को यह कहते हुए बरी कर दिया कि इस मामले में कई विसंगतियां हैं और कई तथ्यों में तालमेल नहीं है। बता दें कि इस सख्स को नौ महीने अपने घर में एक महिला को बंदी बनाकर रखने और उसका बलात्कार करने के मामले में 2014 में निचली अदालत ने 30 साल कारावास की सजा सुनाई गई थी।
