बड़े आतंकी हमले में 35 लोगों की मौत, 80 आतंकी भी मुठभेड़ में ढेर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में बड़े आतंकवादी हमले में 35 लोगों की मौत हो गई। वहीं सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 80 आतंकवादी भी मारे गए। देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। ये हमला अरबिंदा शहर में सुबह के वक्त हुआ। राष्ट्रपति ने देश में 48 घंटे के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।