झारखंड के दो अलग-अलग जिलों से 4 कुख्यात उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शम्स तबरेज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, 'उग्रवादियों की गिरफ्तारी शुक्रवार को की गई। उग्रवादियों के पास से देशी लोडेड पिस्तौल, कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। वहीं लोहरदगा में भी पुलिस ने PLFI के एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया।