दिल्ली में उपद्रव: 5 मेट्रो स्टेशन बंद, अनिश्चितकाल के लिए 10 थाना क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में सीएए विरोधी उपद्रव जारी है। हालिया जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एनक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन बंद हुए। वेलकम मेट्रो स्टेशन से मेट्रो आगे नहीं जा रही है। केजरीवाल, उपराज्यपाल, सिसोदिया, गोपाल राय और दिल्ली पुलिस ने लोगों से शांति बनाने को कहा। सीलमपुर विधायक अब्दुल रहमान जाफराबाद महिला प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे। पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के 10 थाना क्षेत्रों में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया।
