नाइजीरिया में गोलीबारी, 1 भारतीय समेत 5 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news24
नाइजीरिया के कोंगी में व्यापारिक काफिले पर हुई गोलीबारी में एक भारतीय सहित 5 लोगों की मौत हुई। घटना शुक्रवार शाम की है। कोगी पुलिस प्रवक्ता विलियम ओवे आया के मुताबिक, मृतकों में से एक भारतीय, दो वाहन चालक और काफिले की रखवाली कर रहे दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। काफिला कोगी स्थित वेस्ट अफ्रीका सेरामिक्स कंपनी का था। अन्य लापता भारतीयों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।