बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास फिर दागे गए 5 रॉकेट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इराक में बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास के पास फिर 5 रॉकेट दागे गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई। हमले के पीछे ईरान का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें ईरान पर कुछ दिन पहले भी ऐसे रॉकेट हमले के आरोप लगे थे। ईरानी कमांडर सुलेमानी की मौत के बाद ईरान और अमेरिका के बीच संबंध बिगड़ गए हैं।