हैदराबाद की 5 महिलाओं को दुबई ले जाकर बेचा गया! परिजनों ने सरकार से मांगी मदद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
तेलंगाना के हैदराबाद की रहने वाली पांच महिलाएं दुबई में फंस गई हैं। इन महिलाओं की वतन वापसी के लिए उनके परिजनों ने अब भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक सफी नाम का एक ट्रैवल एजेंट महिलाओं को दुबई में नौकरी दिलाने के बहाने ले गया। अब वहां उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। महिलाएं वापस आना चाहती है लेकिन उन्हें वापस नहीं आने दिया जा रहा है।