असम में बाल विवाह में शामिल 52 पुजारी और काजी गिरफ्तार, अब तक करीब 1,800 गिरफ्तारियां हुईं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Latestly
असम सरकार ने बाल विवाह में शामिल हुए 52 पुजारियों और काजी को गिरफ्तार किया। सर्वाधिक गिरफ्तारियां धुबरी, बारपेटा, कोकराझार, विश्वनाथ जिलों में हुईं। गुरुवार शाम को बाल विवाह मामले में 7 गिरफ्तारियां हुई थीं। राज्य में अब तक करीब 1,800 गिरफ्तारियां हुईं। असम सरकार ने 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने का फैसला किया है।