काबुल धमाके में 53 लोगों की हुई थी मौत, मृतकों में 46 लड़कियां थीं शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
काबुल के एजुकेशन इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को हुए धमाके में 53 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 46 लड़कियां थीं। धमाका हजारा इलाके में हुआ। यूएन इसके बारे में अधिक जानकारी जुटा रहा है। हादसे में 110 महिलाएं घायल हुईं। बता दें, काबुल के पश्चिमी हिस्से में हजारा समुदाय को निशाना बनाकर सोमवार को भी एक विस्फोट हुआ। यह विस्फोट शाहिद मजारी रोड के पास पुल-ए-सुख्ता इलाके में हुआ है।