इथियोपिया में बंदूकधारियों ने बरपाया कहर, 54 लोगों की हत्या कर घरों को लगाई आग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इथियोपिया में ओरोमो लिब्रेशन फ्रंट के बंदूकधारियों ने 54 लोगों की हत्या की। साथ ही 20 से अधिक घरों को आग भी लगाई। ओरोमिया क्षेत्र स्थित अम्हरा जातीय समूह को निशाना बनाया था। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र से 750 लोगों को विस्थापित किया गया। मृतकों में बड़ी संख्या में महिला भी शामिल हैं। बंदूकधारी घरों से लोगों को घसीटते हुए ले गए और उन्हें मार दिया।
