5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म-मर्डर के दोषी को मिली सज़ा-ए-मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इंदौर के महू में एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और मर्डर के दोषी 29 वर्षीय शख्स को पॉक्सो संबधित मामलों की सुनवाई करने वाली इंदौर की विशेष सत्र अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई। दोषी अंकित स्थानीय कारोबारी का बेटा है। दोषी ने 1 दिसंबर 2019 को इस वारदात को अंजाम दिया था। न्याधीश वर्षा शर्मा ने इसे दुर्लभतम अपराध मानते हुए दोषी को मौत की सज़ा सुनाई।