काबुल में 14 सीरियल ब्लास्ट में 6 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक के बाद एक कई धमाके हुए। जिसमें अभी तक छह लोगों की मौत हुई है। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक काबुल में रॉकेट से लगातार 14 धमाके किए गए। इसकी जानकारी देते हुए आंतरिक मंत्रालय ने बताया, 'काबुल के कई इलाकों में रॉकेट दागे गए। अभी तक किसी भी संगठन ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है'।