काले हिरण का शिकार करने के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
मध्य प्रदेश में पुलिस ने 6 लोगों को काले हिरण को मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक इन सभी आरोपियों ने मास्की क्षेत्र में काले हिरण का शिकार किया। पुलिस ने यहां से काले हिरण का शव और राइफल, कारतूस भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की पूरी छानबीन करने में जुट गई है।