x

'दुल्हन' बनाकर चीन में बेची गईं 629 पाकिस्तानी लड़कियां, देह व्यापार में धकेला

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

पाकिस्तान लड़कियों की तस्करी में लिप्त नेटवर्क को तोड़ने में नाकाम साबित हुआ। 2018 से अबतक 629 पाकिस्तानी लड़कियां बतौर 'दुल्हन' चीनी नागरिकों को बेच दी गई, जिनसे वहां देह व्यापार कराया जा रहा है। गरीब पाकिस्तानी परिवारों और खासतौर पर ईसाई समुदाय की लड़कियों को निशाना बनाया जाता है। लड़कियों की तस्करी में लिप्त चीनी-पाकिस्तानी तस्कर चीनी नागरिक से एक दुल्हन के लिए 45 लाख रुपये तक वसूलते हैं।