x

असम में 644 माओवादियों ने 177 हथियारों संग किया सरेंडर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

असम में 8 प्रतिबंधित संगठनों के 644 माओवादियों ने 177 हथियारों के साथ सीएम सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में सरेंडर किया। सरेंडर करने वाले माओवादी उल्फा (आई), एनडीएफबी, आरएनएलएफ, केएलओ, भाकपा (माओवादी), एनएसएलए, एडीएफ और एनएलएफबी जैसे गिरोह के सदस्य हैं। माओवादियों ने एके-47 और एके-56 जैसे हथियार सौंपे। राज्य और असम पुलिस के लिए ये महत्वपूर्ण दिन है। काफी समय बाद इतनी बड़ी संख्या में माओवादियों ने सरेंडर किया।