सीरिया बम ब्लास्ट में 7 मरे, 70 घायल; हांगकांग प्रदर्शन में अमेरिकी दखल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीरिया के उत्तर-पूर्वी शहर कामिशली में लगातार तीन कार बम ब्लास्ट में लगभग सात लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गए। युद्ध प्रभावित देश का ये क्षेत्र तुर्की सीमा के करीब आता है। दूसरी खबर हांगकांग से है। जहां जारी हिंसा के बीच अमेरिका ने पुलिस और प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने की अपील की है। दरअसल, कल पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी पर गोली चला दी थी।
