आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 7 की मौत, 35 जख्मी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: twitter/ANI
रविवार तड़के उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक और दिल्ली से वाराणसी जा रही बस की भिड़ंत हो गई. इस हादसे में चालक समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सैफई PGI में भर्ती कराया गया. दुर्घटना उस वक्त हुई जब माइलस्टोन 87 के पास से वाराणसी जा रही यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर एक ट्रक से जा टकराई.
