7,000 करोड़, रातभर चली 190 जगहों पर छापेमारी, 42 केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
सरकारी क्षेत्र के 15 बैंकों में धोखाधड़ी मामले में कल सुबह से शुरू हुई सीबीआई की छापेमारी रात तक चली। इस दौरान सीबीआई ने 7,000 करोड़ से अधिक की बैंक धोखाधड़ी मामले में देशभर की 190 जगहों पर छापेमारी की। वहीं सीबीआई ने इन मामलों में 42 केस भी दर्ज किए। बता दें सीबीआई के करीब 1,000 अधिकारियों ने 16 राज्यों में छापेमारी कर इस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए।
