घाटी में इस साल हुए 75 ऑपरेशन, सेना ने ढेर किए 180 आतंकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में इस साल 8 ऑपरेशन हुए। जिनमें 18 आतंकी ढेर हुए। पिछले पांच दिनों में चार सफल ऑपरेशन हुए। इनमें 10 आतंकियों को मार गिराया गया। वहीं इस वर्ष अब तक 75 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में 180 आतंकियों को ढेर किया गया है। 26 भटके हुए युवकों को आतंकवाद से मुख्यधारा में शामिल करवाने में सफल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने जानकारी दी।
