नाइजर में 6 फ्रांसीसी पर्यटकों समेत कुल 8 लोगों की हत्या, इस्लामिक आतंकियों पर शक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में बीते दिन 8 हथियारबंद लोगों ने 6 फ्रांसीसी पर्यटकों समेत कुल 8 लोगों की हत्या की। मारे गए दो अन्य लोग नाइजीरियाई थे। सभी राजधानी नियामे में जिराफ रिजर्व पार्क देखने गए थे। आशंका है कि हत्यारे इस्लामिक आतंकी संगठन के थे। नाइजर सरकार ने पहले ही पर्यटकों को चेताया था। नाइजर सरकार ने घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फ्रांस हमले की जानकारी ले रहा है।
